रांची, जुलाई 23 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की पंडाडीह पंचायत के बुरूहातू गांव के किसान सागर सिंह मुंडा के दो काड़ा की वज्रपात से मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम लगभग छह बजे की है। किसान सागर सिंह मुंडा खेत में काम खत्म कर घर लौट रहा था। वहीं जिस समय वज्रपात हुआ समय सागर सिंह मुंडा कुछ देर तक मूर्छित रहा। आसपास के लोग सागर सिंह मुंडा का प्राथमिक उपचार कराया। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना औरर अंचल में देकर मुआवजा देने की बात कही। सूचना मिलने पर उप प्रमुख प्रतिनिधि निशिकांत गंझू मौके पर पहुंचकर पीड़ित किसान का हालचाल पूछा और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.