रांची, अप्रैल 10 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंडाडीह पंचायत सचिवालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी कपिलदेव प्रसाद, रामेश्वर चौधरी, कुमारी इंदू देवी, आशिकराज महतो, भोलानाथ महतो, आरती कुमारी, रूपनारायण मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे। डालसा अधिवक्ता रामेश्वर चौधरी ने उपस्थित लोगों को निशुल्क विधिक सहायता ('फ्री लीगल एड) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किन्हें विधिक सेवा मिल सकती है और महिलाओं एवं बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तहत किस प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने मोटर वाहन दुर्घटना में मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया, बाल विवाह, बाल मजदूरी, शिक्षा के अधिकार और दुष्कर्म पीड़िताओं को मिलने वाले मुआवजे के विषय में भी जानकारी साझा की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.