रांची, नवम्बर 11 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की गलऊ पंचायत में मंगलवार को मनरेगा के तहत विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता मुखिया सावना महली ने की। इस दौरान मुखिया ने मनरेगा के तहत संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं ग्रामसभा में मजदूरों के गांव से होनेवाले पलायन को कैसे रोका जाए इस पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम के तहत, पंचायत के हर गांव में प्रभातफेरी निकालकर जागरूक किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी, हरेश्वरी देवी, रुक्मिणी देवी, सरिता देवी, चंचला देवी, पंचायत सचिव सुरेश चंद्र महतो, रोजगार सेवक नंदकिशोर मुंडा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...