रांची, मार्च 22 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेतला राधेग्राम में शनिवार को भक्तिमय वातावरण में नवकुंज अखंड हरिनाम कीर्तन शुरू हुआ। एक साथ नौ हरि मंदिर में नौ कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम कीर्तन किया जा रहा है। समिति के सदस्यों के साथ पंचायत समिति सदस्य जयंती देवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसी के साथ नौ दिनों तक हरनाम कीर्तन चलेगा। उन्होंने कहा कि भक्ति से शुद्धि होती है और गांव में स्वच्छ वातावरण बनता है। 48 कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन किया जाना है। मौके पर आयोजन समिति के भूपेन भगत, भरोहरी महतो, महादेव महतो, विदेशी महतो, रामदास राय, नरहरि सिंह मुंडा, शुभम सिंह मानकी, मनोज मुंडा, निर्मल महतो, अशोक साहू, परेशनाथ महतो, अमित साहू, राहुल कुमार, जगदीश महतो आदि समिति के सदस्य मौजूद थे। नौ दिनी नवकुंज में झारखंड, बंगाल, ओडिशा, क्षेत्र से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.