रांची, जुलाई 15 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र के सालबंदा गांव के राजकुमार सिंह मुंडा का कच्चा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। बारिश के बाद सोमवार की रात मकान ध्वस्त हुआ है। मंगलवार की सुबह गांव में घर गिरने की सूचना पर आजसू नेता संजय कुमार महतो पीड़ित परिवार से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली। अंचल कार्यालय को सूचना देकर मुआवजा देने की बात कही। इधर, जामुदाग पंचायत के चोगा गांव के अंजना देवी, गीता देवी और गायत्री देवी आदि लोगों का कच्चा मकान ध्वस्त हुआ है। एदेलडीह गांव के रंजीत महतो, जामुदाग के खगेन्द्र यादव, मुकेश कोइरी, जाहेरडीह गांव के हराधन महतो, का कच्चा मकान ध्वस्त हुआ है। पंचायत में मकान गिरने की जानकारी पर पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...