रांची, फरवरी 8 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डोमाडीह गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की चापड़ से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। डोमाडीह निवासी 25 वर्षीय हरिहर महतो का सिर कटा शव सोनाहातू पुलिस ने कांची नदी के किनारे से बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने हरिहर की प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि हरिहर महतो 31 जनवरी से लापता था। उसका एक महिला से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने 31 जनवरी की शाम लगभग 6:30 बजे हरिहर को मिलने के लिए बुलाया था। हरिहर घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, परंतु कोई सुराग नहीं मिलने पर तीन फरवरी को सोनाहातू थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। मोबाइल डिटेल्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.