रांची, जनवरी 6 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। सोनाहातू प्रखंड के बलुवाडीह गांव में सोमवार को विधायक फंड से बननेवाली 350 फीट पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक अमित कुमार महतो ने विनेश्वरी देवी से कराया। विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। मौके पर सुभाष महतो, छुटू सिंह मुंडा, प्रदीप महतो, वीरेंद्र महतो, किसलय महतो, भोवेश्वर कोइरी, वैद्यनाथ कोइरी, सुबोध महतो, गंगाधर हजाम, बादल कोइरी, सुरेश मुंडा और लक्ष्मीनारायण मुंडा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...