रांची, दिसम्बर 1 -- तमाड़, प्रतिनिधि। सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम सेरेंगहातु नीमडीह के मारंगबुरु पहाड़ तलहट्टी में मारंग बुरु जतरा/पर्व के आयोजन को लेकर मारंग बुरु पर्व कमेटी की बैठक सोमवार को ललिन पाहन की अध्यक्षता में की गई। समिति ने यह पर्व शनिवार को मनाने का निर्णय लिया गया। पर्व को सुव्यवस्थित तरीके से मनाने और विधि व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। सचिव विकास मुंडा ने बताया मारंग बुरु पर्व पांच दिसंबर को मनाई जाएगी और विधि व्यवस्था का संधारण पर भी निर्णय किया गया। बैठक का संचालन वरुण मुंडा ने किया। मौके पर मारंग बुरु पर्व कमेटी के अध्यक्ष ललिन पहान मुंडा, उपाध्यक्ष दिवेश्वर मुंडा, सचिव विकास मुंडा, उपसचिव कालेश्वर मुंडा, कोषाध्यक्ष उपानंद सिंह मुंडा, उपकोषाध्यक्ष वरण सिंह मुंडा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...