रांची, दिसम्बर 1 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सेरेंगहातू नीमडीह गांव में मारंगबुरु पहाड़ की तलहटी में मारंग बुरु जतरा/पर्व के आयोजन को लेकर मारंग बुरु पर्व कमेटी की बैठक ललिन पाहन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समिति ने शनिवार को पर्व मनाने का निर्णय लिया। पर्व को शांतिपूर्ण और उल्लास के साथ मनाने के लिए कई बिंदुओं पर बारीकी से चर्चा की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन वरुण मुंडा ने किया। मौके पर मारंग बुरु पर्व कमेटी के सचिव मुखिया विकास सिंह मुंडा, अध्यक्ष ललिन पाहन मुंडा, उपाध्यक्ष दिवेश्वर मुंडा, उपसचिव कालेश्वर मुंडा, कोषाध्यक्ष उपानंद सिंह मुंडा, वरण सिंह मुंडा, पंचानन सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष सिदाम सिंह मुंडा, सचिव सबरन सिंह मुंडा और अमर सिंह मुंडा, सोमा मुंडा, मुन्नालाल मुंडा, मधु सुदन मुं...