रांची, फरवरी 23 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की तेलवाडीह पंचायत के डी मोड़ सुभाष चौक के पास सोमवार को नेताजी सुभाष महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव की शुरुआत में अतिथियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। रांची के यासीन मस्ताना म्यूजिकल ग्रुप के साथ प्रसिद्ध नागपुरी गायक नीतीश कच्छप, सुमन गुप्ता, चित्रा देवी, अविनाश नायक, मास्टर संजय और प्रसिद्ध डांसरों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक नागपुरी गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। महोत्सव में भूतनाथ सिंह मुंडा, फणिभूषण सिंह मुंडा, रामदुर्लभ सिंह मुंडा, परदेशी महतो, दीनबंधु सिंह मुंडा, संजय महतो, दिलेश्वर कोइरी, दलेलचंद महतो, राजू महतो, कृष्णा महतो, अश्विनी महतो, दलगोविंद महतो, कुलपति कारजी, शिवनाथ मछुवा, रामजी साहू, विशेश्वर साहू, नरेश महतो, धनु नाग, ...