रांची, सितम्बर 10 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। दो दिनी प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड कार्यक्रम मंगलवार को थाना मैदान में संपन्न हुआ। अंडर 14, 17 और 19 वर्ष बालक/बालिका प्रतियोगिता में शामिल हुए। 15 मध्य विद्यालय और छह हाई स्कूल के विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, फुटबॉल खेल, कबड्डी खेल, वॉलीबॉल खेल, खो-खो खेल आदि प्रतियोगिताएं की गई। बालिका वर्ग में सबसे ज्यादा पुरस्कार के जीबीवी सोनाहातू और बालक वर्ग में हाई स्कूल लान्दुपडीह के छात्रों को ज्यादा मेडल मिले। मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार महतो द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के मौके पर प्रमुख विक्टोरिया देवी, बीईओ शांति मुनि ...