रांची, जून 10 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में मंगलवार को विधायक अमित कुमार महतो द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक को अपनी समस्याएं बताई। विधायक ने सभी विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। मंईयां योजना, राशन वितरण व्यवस्था, सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन और मनरेगा से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक ने लोगों के बीच जाकर गंभीरता से उनकी समस्याएं सुनी और कई मामलों का मौके पर समाधान किया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े कई मामले आए जिसे अधिकारियों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों और कर्मियों को जनता के कार्यों को तत्परता से सुलझाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.