रांची, जनवरी 13 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंडाडीह गांव में छऊ नृत्य मुकाबला का मंगलवार को आयोजन किया गया। इस मुकाबले को इंडियन प्रीमियर लीग का नाम दिया गया था। इसका आयोजन सामाजिक वैज्ञानिक और कॉर्पोरेट अधिकारी शुभाशीष चक्रवर्ती द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य केवल कला नहीं, बल्कि लोक समाज की परंपरा और संघर्ष की अभिव्यक्ति है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही दिल्ली में भी छऊ नृत्य का इंडियन प्रीमियर लीग आयोजित किया जाएगा, ताकि इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रोत्साहन मिल सके। इधर, विभिन्न गांवों से आए कलाकारों ने पारंपरिक मुखौटों, वेशभूषा और तालबद्ध संगीत के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभाशीष पिछले 10 वर्षों से अपने वेतन से पंडाडीह को...