रांची, अप्रैल 22 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की तेलवाडीह पंचायत के अंतर्गत शत्रुघ्नडीह गांव में मंगलवार की सुबह कलश यात्रा के साथ तीन दिनी श्रीरामचरित मानस पाठ शुरू किया गया। मंगलवार की सुबह सिगीद घाट कांची नदी से शत्रुघ्नडीह गांव तक महिलाओं और श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल लेकर आयोजन स्थल तक पहुंचे। कलश पूजन के पुजारी करुणाकांत तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में विष्णुचरण महतो, भजोहरि महतो, लखीदास मुंडा, गीता देवी, जीराबाला देवी, अनिता देवी, सुषेण मुंडा और राहुल मुंडा सहित सभी आयोजन मंडली के सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.