रांची, फरवरी 29 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि।प्रखंड के मुरूतडीह गांव में गुरुवार को विधायक सुदेश कुमार महतो ने सोनाहातू ग्राम सड़क योजना के तहत मुरूतडीह से वनडीह-चानकी तक चार किमी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क का निर्माण एक करोड़ 82 लाख रुपये से कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि गांव की आधारभूत संरचना मजबूत की जाएगी। गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य पर गुणात्मक सुधार किया जा रहा है। प्रखंड की सभी जर्जर सड़क की मरम्मत की जा रही है। मौके पर सुनील सिंह, संजय महतो, चितरंजन महतो, मुखिया सावना महली, प्रखंड अध्यक्ष सुषेण प्रमाणिक, राजेश महतो, मिहिर महतो, नवीन महतो, मनोज महतो, शंभू सिंह मुंडा और योगेश्वर लोहरा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...