रांची, अप्रैल 13 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के गोमेयाडीह गांव में रविवार को एकदिनी श्रीरामचरित मानस पाठ कथा यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय मानस मंडली द्वारा श्रीरामचरित मानस पाठ पर प्रवचन किया गया। कथा पाठ में सुंदरूप की संजना कुमारी, सिंदरी की दमयंती देवी, सुलोचना देवी, काशीडीह के रामनाथ महतो आदि ने मानस पाठ प्रवचन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर ग्रामप्रधान जीवाधन सिंह मुंडा, मंशा अहीर, नंदो अहीर, मंगल सिंह मुंडा, हलधर सिंह मुंडा और भीम मुंडा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.