रांची, मार्च 26 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना परिसर में सरहुल, ईद और रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संकल्प लिया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। बैठक में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने, साफ-सफाई, बिजली-पानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को लेकर सुझाव दिए गए। पर्व के दौरान शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने पर जोर दिया गया। अखाड़ेधारियों को तय मार्गों से ही जुलूस निकालने की सलाह दी गई, ताकि यातायात और सुरक्षा बनी रहे। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की हिदायत दी गई और चेतावनी दी गई कि शरारती तत्वों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.