रांची, सितम्बर 6 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो शनिवार को सोनाहातू स्थित माही बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने ग्राम स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। वहीं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी के आंदोलन की तैयारी पर विमर्श हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि आजसू पार्टी जल्द झारखंड सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता के बीच मुखर होगी। प्रखंड के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि भ्रष्टाचार का विरोध करें और आंदोलन करें जनता के हर सुख-दुख में साथ रहे। मौके पर पार्टी के संजय मेहता, संजय सिद्धार्थ, संजय महतो, सुकरा मुंडा, चितरंजन महतो, सुषेन प्रमाणिक, सावना महली, भूमिभूषण महतो और सुधीर महतो मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...