रांची, दिसम्बर 25 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। भाजपा सोनाहातू मंडल कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उनकी जयंती मनाई। मौके पर मंडल अध्यक्ष खगेश महतो, पूर्व अध्यक्ष दिलेश्वर कोइरी, उपेंद्रनाथ चौधरी, उमेश महतो और विनोद कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...