रांची, जनवरी 23 -- सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। सोनाहातू और राहे प्रखंड क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, क्लबों और मोहल्लों के युवकों ने जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी मां सरस्वती की छोटी मूर्तियां या चित्र स्थापित कर आराधना की। पूजा को लेकर सुबह से ही पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। हर चौक-चौराहे पर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। इस दौरान पूजा पंडालों में युवक फिल्मी गानों की धुन पर थिरकते नजर आए। शाम होते ही पंडालों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया। सोनाहातू, जामुदाग, बारेन्दा, राहे, दुलमी, पंडाडीह, लांदुपडीह और बारेडीह सहित कई अन्य स्थानों पर...