रांची, जनवरी 27 -- सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस पर पूरे क्षेत्र में तिरंगा झंडा फहराया गया। राहे प्रखंड कार्यालय में प्रमुख लीलमनि देवी, राहे थाना में प्रभारी यशवंत कुमार सिंह, सुभाष चौक में मनोज चटर्जी, कस्तूरबा राहे में वार्डन विमला देवी, ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक अमजद अली और पेंशनर समाज कार्यालय में अध्यक्ष परमेश्वर लाल ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा सभी पंचायत सचिवालयों में मुखिया द्वारा झंडा फहराया गया। इधर, सोनाहातू प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख विक्टोरिया देवी, थाना में प्रभारी प्रेम प्रदीप, अस्पताल में डॉ शर्मा, कस्तूरबा स्कूल में वार्डन सरोजिनी बाड़ा, गलऊ पंचायत सचिवालय में मुखिया सावना महली और तेलवाडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया सरिता देवी आदि ने झंडा फहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.