रांची, फरवरी 15 -- सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। सोनाहातू और राहे प्रखंड में महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार की सुबह से सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, जहां भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। राहे प्रखंड के प्रसिद्ध शिवटंगरा मंदिर, विसना बाबा मंदिर और सोलहआना समिति मंदिर में विशेष रौनक रही। सबसे अधिक भीड़ पुरानानगर-महेशपुर स्थित शिवटंगरा मंदिर में रही। यहां मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने बकरे की बलि दी। मेले में प्रदीप वर्मा फाउंडेशन, जेएलकेएम और झामुमो परिवार राहे की ओर से भक्तों के लिए चना और गुड़ का वितरण किया गया। विधायक अमित महतो ने झामुमो के मंच से और भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने प्रदीप वर्मा फाउंडेशन के माध्यम से लोगों के बीच प्रसाद बांटा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला परिषद सदस्य बादल महतो और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.