कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज की साहित्यिक संस्था की ओर से डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मृति सभागार में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा एवं प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने किया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन साहित्यिक प्रभारी प्रो. मुकुलिका हितकारी ने किया। जिसमें इतिहास, भूगोल, राजनीति, अंतरिक्ष, विज्ञान, साहित्य आदि विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में टीम ए विजेता बनी। टीम में सोनाली, शालिनी, प्रिया, मंताशा रहीं। दूसरे स्थान पर डी टीम (अर्शिका, ज्योति, अर्पणा, अनुष्का) और तीसरे स्थान पर सी टीम (तनु, मिधात, शुभी, अंतिका) रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...