जमशेदपुर, जनवरी 7 -- सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर में पत्नी सलोनी मुखी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति उमंग मुखी का शव सोमवार शाम पुलिस ने स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया। स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मछुआरों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान उमंग मुखी के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि सोनारी पंचवटी नगर रोड नंबर-2 निवासी सलोनी मुखी (28) का शव गुरुवार को फंदे से लटका हुआ पाया गया था। इस मामले में सलोनी की बड़ी बहन सारथी मुखी के बयान पर पति उमंग मुखी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। सारथी ने पुलिस को बताया था कि सलोनी की शादी वर्ष 2022 में उमंग से हुई थी। शादी के बाद से ही वह गुमसुम रहने लगी थी और पिछले ...