जमशेदपुर, फरवरी 27 -- जमशेदपुर। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की अगुवाई में सोनारी दोमुहानी संगम घाट पर महाशिवरात्रि की शाम वाराणसी के अस्सी घाट के 11 पुजारियों ने महाआरती की। वाराणसी के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य मोहित के नेतृत्व में पंडितों के समूह ने स्वर्णरेखा आरती के माध्यम से अद्भुत और भक्तिमय माहौल बना दिया। इससे पहले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता एवं पुत्र मयंक गुप्ता के साथ नदी पूजन कर मां स्वर्णरेखा की आराधना की। नदी पूजन भी स्थानीय पुरोहितों की देखरेख में की गई। इससे पहले शिव बारात निकाली गई, जिसमें जमकर आतिशबाजी की गई। रंगीन रोशनी से सोनारी दोमुहानी घाट को सजाया गया था। इस अवसर पर राकेश्वर पांडेय, आनंद बिहारी दुबे, रामाश्रय प्रसाद, बबन राय, कमल अग्रवाल, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, ईश्वर सिंह, बबुआ झा, बबन शुक्ला, अजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.