देवघर, फरवरी 1 -- सोनारायठाढ़ी। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुनकी में कार्यरत सहायक शिक्षक डोमन यादव की सेवा समाप्ति पर शनिवार को विद्यालय परिसर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कामेश्वर प्रसाद यादव व ग्रामीणों ने शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर विदाई दी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डोमन यादव अच्छे शिक्षक हैं। शिक्षा के प्रति उनका हमेशा ध्यान रहा। उधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय महापुर के शिक्षक जयदेव महतो के सेवानिवृत होने पर शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...