पटना, जनवरी 16 -- कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने धान की सुगंधित किस्म सोनाचूर और गोविंद भोग का क्षेत्र विस्तार करने का निर्देश दिया है। कैमूर और रोहतास के कृषि अधिकारियों से उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने टमाटर प्रसंस्करण की संभावनाओं पर भी रिपोर्ट तैयार करने को कहा। कृषि निदेशक ने शुक्रवार को रोहतास और कैमूर के कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता योजना, जैविक प्रोत्साहन योजना, प्राकृतिक, परम्परागत कृषि योजना, कृषि यांत्रिकरण योजना के कार्य ससमय पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान, पौधा संरक्षण एवं आत्मा के कार्यों की भी जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.