सीतामढ़ी, सितम्बर 19 -- सीतामढ़ी। जिले से गुजरने वाली बागमती नदी सोनाखान में खतरे के निशान को पार कर गई है। नदी का जलस्तर सोनाखान में खतरे के निशान 68.80 मी से 53 सेमी ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने की प्रवृति जारी है। वहीं ढेंग में खतरे के निशान 71.00 मी से मात्र 12 सेमी नीचे है। नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र व जिले में कई दिनों से हो रही बारिश से बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। वहीं अधवारा समूह की नदियां स्थिर हैं। बागमती नदी का जलस्तर में वृद्धि के बावजूद अभी सोनाखान को छोड़कर अन्य जगह खतरे के निशान से नीचे है। ढ़ेंग में बागमती का जलस्तर अभी खतरे के निशान 71.00 मी से 53 सेमी नीचे है। वहीं कटौझा में बागमती खतरे के निशान 55.00 मी से 50 सेमी नीचे 54.50 मी है। साथ ही जलस्तर में वृद्धि जारी है। बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से सुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.