नई दिल्ली, जुलाई 17 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में एक्टर जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। सोनाक्षी सिन्हा ने दूसरे धर्म में शादी रचाई जिसके चलते उस वक्त खबरें चल रही थीं कि सोनाक्षी के परिवार में इस वजह से काफी तनाव है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा नजर आई थीं, लेकिन शादी की तस्वीरों में सोनाक्षी के भाई नजर नहीं आए थे। अब सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा ने बताया है कि वो उनकी शादी में मौजूद थे। इस बातचीत के दौरान कुश सिन्हा ने जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके मन में जहीर के खिलाफ कुछ भी नहीं है। सोनाक्षी की शादी के बारे में क्या बोले कुश सिन्हा जूम से खास बातचीत में कुश ने कहा, "मैं बहुत सिंपल लाइफ जीता हूं। अगर मुझे मेरा सच पता है, तो लोग मेरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.