सोनभद्र, मई 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे उमस बढ़ गई। पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की वृद्धि भी दर्ज की गई। इससे दिन में गर्म हवा भी चली, जिससे लोग गर्मी से बेचैन दिखे। वहीं देर शाम तक लोगों को उमस से राहत मिलती नजर नहीं आई। सोनांचल में शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप से उमस भरी गर्मी रही। वहीं शुक्रवार को दिन में गर्म हवा भी चल रही थी। इससे गर्मी के कारण लोगों को पसीने से तर बतर देखा गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। शुक्रवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.