सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को गलन से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को भी सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही थी, जिससे सुबह लोग गलन से ठिठुरते नजर आए। जिले में सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सोनांचल में कोहरे शीतलहर का कहर जारी है। बुधवार को सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं चलती रही। इससे सुबह के समय तापमान में गिरावट के कारण गलन अधिक रही। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री तथा रविवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापम...