बस्ती, मार्च 4 -- सोनहा (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के सोनहा थाने में पीआरवी कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ का धरना रविवार की शाम से लेकर सोमवार की शाम तक चला। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने सोमवार की सुबह थाने पर पहुंच धरनारत लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। शाम करीब चार बजे सोनहा थाने पर पहुंचे सीओ एलआईयू प्रफुल्ल गुप्ता ने विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह से वार्ता की। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंप कर विहिम ने धरना समाप्त कर दिया। बताया गया कि विहिम के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राना की एसपी अभिनंदन से दूरभाष पर वार्ता हुई। एसपी ने आरोपित सिपाही अरुण यादव को लाइन हाजिर के बाद निलम्बित कर दिया है। साथ ही मुकदमा दर्ज करने की मांग पर उचित कार्रवाई ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.