बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- फोटो : सोनसा मशाल : रहुई प्रखंड के सोनसा हाईस्कूल विजेता खिलाड़ी अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड के सोनसा हाईस्कूल के प्रिंस कुमार 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, तो बॉल-थ्रो प्रतियोगिता में राहुल कुमार प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया है। प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को स्कूल प्रशासन द्वारा विजेता खिलाड़ी को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल में प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...