भागलपुर, फरवरी 4 -- बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर दोनों पक्षों ने बिहपुर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के मनोज चौधरी ने पहले आवेदन दिया था, जबकि दूसरे पक्ष से अमरजीत चौधरी ने गांव के प्रीतम उर्फ पीतांबर चौधरी समेत तीन लोगों को नामजद किया है। अमरजीत ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी की रात भोज से लौटते समय आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जेब से 1500 रुपये निकाल लिए। ईंट से मारने से उनका होंठ कट गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...