बक्सर, मार्च 24 -- पेज तीन के लिए ---- नावानगर। सोनवर्षा थाना के स्थानीय बाजार से लापता विवाहिता को सोनवर्षा पुलिस ने भोजपुर जिले के चांदी गांव से बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने विवाहिता को फर्द बयान के लिए बक्सर कोर्ट भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अगिआंव बाजार थाना के डोमन डिहरा गांव निवासी सुभाष राम ने अपने साथ सोनवर्षा बाजार करने आई विवाहिता पुत्री समेत दो वर्ष के बच्चे के साथ गायब होने का मामला 20 अक्टूबर को दर्ज कराया था। इसको लेकर खोजबीन में जुटी सोनवर्षा पुलिस ने गायब महिला को चांदी गांव से बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.