आगरा, दिसम्बर 31 -- इनर व्हील क्लब आगरा मिडटाउन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान क्लब अध्यक्ष रचना जिंदल ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसी अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि सोनल बंसल को इंटरनेशनल इनर व्हील क्लब में वर्ष 2026-27 के लिए एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट के पद पर निर्वाचित किया गया है। इसके साथ ही सोनल बंसल को वर्ष 2027-28 में एसोसिएशन प्रेसिडेंट के रूप में प्रतिष्ठित त्रैवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का नेतृत्व करने का गौरव भी प्राप्त होगा। यह उपलब्धि उनके सशक्त नेतृत्व, सेवा-भाव और संगठन के प्रति समर्पण की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति मानी जा रही है। पूर्व सीजीआर डॉ. सुमन सुराना ने सोनल बंसल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों की निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और सकारात्मक नेतृत्व के माध्यम से यह सिद्ध ...