धनबाद, मई 5 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में अंतर सदन हिन्दी कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गोदावरी सदन की सोनम बनर्जी एवं यमुना सदन की रुद्राक्षी गोस्वामी रही। गंगा सदन की प्राची सिंह द्वितीय एवं गंगा सदन की आकृति कुमारी तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया था। निर्णायक हिन्दी विभागाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा एवं विजेता पाठक ने थे। विजेताओं को प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा व उपप्राचार्य लीला सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन वर्षा कुमारी एवं अनन्या सिंह ने किया। प्रतियोगिता सफल बनाने में शिक्षिका रेणु सिन्हा, सीमा सिंह सक्रिय रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.