रांची, सितम्बर 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य डॉ. तनुज खत्री ने एक बयान जारी कर कहा है कि लेह-लद्दाख के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद्, पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। यह घटना केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि लद्दाख की जनता की भावनाओं और भारत के लोकतंत्र की गिरफ्तारी है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक ने शिक्षा सुधार से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक और सीमाओं की सुरक्षा को लेकर देश को लगातार सचेत किया। वांगचुक के 'आइस स्तूप जैसे नवाचारों ने पूरी दुनिया को टिकाऊ विकास का रास्ता दिखाया। उन्होंने चीन के अतिक्रमण के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की थी। लेकिन दुख की बात है कि केंद्र सरकार ने उस आवाज को दबाने का काम किया। सीमा सुरक्षा और लद्दाख के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.