इंदौर, जून 9 -- इंदौर कपल केस में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक की नए खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सोनम राज रघुवंशी के साथ अपनी शादी से खुश नहीं थी।खबरें ये भी हैं कि उसका राज कुशवाहा नाम के शख्स के साथ अफेयर भी चल रहा था और इसलिए उसने राजा की हत्या की साजिश रची। राजा का शव पुलिस को 2 जून को एक खाई से मिला था। सोनम और राजा मेघालय हनीमून के लिए गए थे और 23 मई को लापता हो गए। कई दिनों की खोज के बाद अब सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया है।राजा ने मां को दिया था हिंट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य शख्स की तलाश जारी है। गिरफ्तार लोगों में राज कुशवाहा भी शामिल हैं। इस बीच राजा रघुवंशी की मां ने बड़ा खुलासा किया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने...