नई दिल्ली, जून 9 -- मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर से बरामद किया गया है। सोनम और उसे पति राजा रघुवंशी मेघालय के शिलॉन्ग हनीमून मनाने गए थे और वहीं से गायब हो गए थे। बाद में राजा की लाश मिली थी। सोनम लापता थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और उसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं लेकिन अब मेघालय पुलिस दावा कर रही है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। हालांकि सोनम के मध्य प्रदेश में मौजूद पिता मेघायल पुलिस की थ्योरी को बिल्कुल नकार रहे और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच यूपी पुलिस मेघालय पुलिस का इंतजार कर रही है। एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश ने इस बारे में जानकारी दी है। एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश ने बताया कि सोनम से यूपी पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की है। उससे प...