रामगढ़, मई 31 -- केदला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष मंजू जोशी ने पत्र जारी कर बारुघुटू उतरी पंचायत के परेज निवासी सोनमती देवी पति अशोक गंझू को रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। अपने पत्र में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आपको जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया जाता है। मुझे आशा है कि आप संगठन को मजबूत बनाते हुए महिला कांग्रेस कमिटी को अपनी कर्तव्यनिष्ठा से और आगे बढ़ाएंगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा और झारखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी। वहीं सोनमती देवी ने रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित पार्टी के सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.