सोनभद्र, दिसम्बर 2 -- ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में खनन कार्य पर रोक लगा दिया गया है। खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी ने खनन क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य कराने के बाद ही खनन कार्य करने के आदेश दिया है। खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी के इस आदेश से खनन क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ओबरा के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में 15 नवंबर को पत्थर धसकने से हुई सात मजदूरों की मौत हो गई थी। इससे खनन क्षेत्र के सभी खदानो में खनन कार्य बंद हो गया है।इसके बाद खदानों में खनन कार्य चालू कराने को लेकर जिला प्रशासन सहित खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी ने मानक के अनुसार सावधानी बरतते हुए खनन कार्य करने की हिदायत पहले पट्टाधारकों को दी है। वही मंगलवार को खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी ने बिल्ली खनन क्षेत...