सोनभद्र, फरवरी 8 -- ओबरा/सोनभद्र, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास स्थित क्रशर प्लांट पर शनिवार की रात एक क्रशर व्यवसाई की पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी गई। वह प्लांट पर स्थित ऑफिस में बने कमरे में रहते थे। मौके से प्रिंटर, मॉनिटर और 60 हजार रुपए भी गायब हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बरजी गांव निवासी 76 वर्षीय विष्णु हरि उपाध्याय ओबरा के बग्घानाला में स्थित अपने क्रशर प्लांट पर रहते थे। शनिवार को वे अपने प्लांट पर बने ऑफिस के कमरे में सो रहे थे। शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने सोते समय उनकी सिर कूच कर हत्या कर दी। भोर में प्लांट पर तैनात एक कर्मी ने उनका खून से लथपथ शव देखा। उसने तुरंत घटना की जानकारी उनके पोते नीलाभ विक्रम उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.