मिर्जापुर, अक्टूबर 28 -- नरायनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक पंचायत सोमवार को टेडुआ स्थित एक अतिथि भवन में हुई बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि जब किसान दुखी रहेगा तब आम जनता कैसे खुश रह सकती है। हम लोगों का पेट भरने का काम कर रहे हैं, लेकिन हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कृषि उपकरणों और यूरिया की महंगाई के कारण लागत बढ़ गई है। ऐसे में खेती करना मुश्किल हो गया है। किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। हमें सरकार से केवल निराशा ही निराशा मिल रहा है। फिर भी हम हिम्मत नहीं हारे हैं। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक भाकियू अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ती रहेंगी। हमारा संघर्ष आखिरी सांस तक चलता रहेगा। विंध्याचल मण्डल के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि...