सीतामढ़ी, दिसम्बर 24 -- सोनबरसा। डीएम के निर्देश पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के धावा दल की टीम ने स्वयं सेवी संगठन एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की सूचना एवं सहयोग से बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की है। प्रवर्तन पदाधिकारी सुधांशु कुमार के नेतृत्व में संयुक्त धावा दल की टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित अलग-अलग दो होटलों से चार नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया है। धावा दल की टीम में शामिल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पारिजात परिमल, प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, एपीओ शिव कुमार ठाकुर, सोनबरसा थाना के पुलिस अधिकारी एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि द्वारा बाल श्रम के खिलाफ सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर बाल श्रम के खिलाफ संघन अभियान चलाया गया। आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल कल्या...