रुद्रप्रयाग, नवम्बर 24 -- सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग कई जगहों पर दुर्घटना को न्यौता दे रहा है। इन दिनों बड़ी संख्या में प्रदेश और बाहरी राज्यों से लोग विवाह के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर आ रहे हैं किंतु मोटर मार्ग पर कुछ स्थान बहुत बदहाल बने हैं। यहां वाहन संचालन करना बड़ी चुनौती बन रहा है वहीं दुर्घटना की भी आशंका बनी है। केदारनाथ हाईवे स्थित सोनप्रयाग कस्बे से त्रियुगीनारायण 12 किमी मोटर मार्ग कई जगहों पर बरसात से जानलेवा बना है। पीएमजीएसवाई द्वारा मार्ग की अब भी दशा नहीं सुधारी जा रही है। हालांकि विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों पर काम चल रहा है। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटर मार्ग की हालत काफी खराब है। बरसात के बाद मोटर मार्ग पर आवाजाही काफी खतरनाक बनी है। सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला, महेंद्र सेमवाल, सच्चिदानंद पंचप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.