पटना, नवम्बर 30 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के निर्देश दिये हैं। वे रविवार को सोनपुर मेला का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला सह प्रदर्शनी क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से मेला परिसर में नागरिक सुविधाओं, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी, ग्रामश्री मंडप, आपदा प्रबंधन, राज्य स्वास्थ्य समिति, सामाजिक सुरक्षा, बिहार अग्निशमन सेवा, महिला एवं बाल विकास निगम और जीविका दीदियों समेत अन्य सरकारी स्टॉल और प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पादों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान निर्माणकर्ताओं व विक्रेताओं ने उत्पाद के निर्माण और उसकी लोगों तक पहुंच के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.