छपरा, दिसम्बर 7 -- सोनपुर। संवाद सूत्र एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी देशी- विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के अलावा मेला देखने आने वाले मेलाथियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए सरकारी मेला अवधि में राज्य के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने कई नए इवेंट का आयोजन कर रखा है। इस एक से बढ़ कर एक आकर्षक आयोजनों को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी- खासी भीड़ एकत्र हो रही है। पर गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले में दंगल प्रतियोगिता और एडवेंचर्स स्पोर्टस का आयोजन नहीं होने से मेला में आने वाले मेलार्थी निराश हो कर लौट रहे हैं। मेले की व्यवस्था राजस्व विभाग से पर्यटन विभाग को सौंपें जाने के बाद सारण के तत्कालीन डीएम कुंदन कुमार ने एडवेंचर्स स्पोर्टस के तहत लोअर बैलहटटा में पैरासेलिंग, क्लाइमिंग बॉल, हाट एयर बैलून, कालीघाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.