छपरा, जनवरी 11 -- गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में श्रद्धालुओं की बैठक में तैयारियों की हुई समीक्षा सोनपुर। श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में रविवार को श्रद्धालुओं की आयोजित बैठक में आगामी 27 जनवरी से प्रारंभ हो रहे 27वां श्री ब्रह्मोत्सव सह लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक मे महायज्ञ के सफल संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । बैठक की अध्यक्षता स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने की। बैठक में यज्ञ संचालन समिति के सदस्यों को अलग अलग दायित्व सौंपे गये। प्रचार प्रभारी सोहन राय को आसपास के क्षेत्रों में यज्ञ का प्रचार प्रसार करने के लिए ध्वनि प्रचारक यंत्र, वाहन और फ्लैक्स बैनर भी उपलब्ध कराया गया । क्षेत्र के जितने भी चौक चौराहे हैं, वहां बैनर लगाने का भी कार्य सौपा गया।। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथय...