छपरा, सितम्बर 6 -- तस्कर गिरफ्तार सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर थाने के सबलपुर नेवल टोला में शनिवार को छापेमारी कर पुलिस ने एक तरफ एक बाइक पर लोड 15 किलो गांजा जब्त कर लिया। वहीं मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन ने पुलिस बल के सहयोग से किया। उन्होंने बताया कि सोनपुर थाने के सबलपुर नेवल टोला में छापेमारी कर एक बाइक पर लोड 15 किलो गांजा जब्त किया गया है। वहीं छापेमारी के दौरान मौके से वहां के आमोद राय नामक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। वार्ता के बाद 26वें दिन हड़ताल समाप्त, कर्मचारियों ने मनाई खुशी छपरा, एक संवाददाता। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुटका हड़ताल 26वें दिन समाप्त हो गया। इस खुशी में कर्मचारियों ने विजय उत्सव मनाया। मालूम हो ...